दुर्घटनाओ को दावत देते सड़को पर दौड रहे एंगल लगे ऑटो
- दुर्घटनाओ व जाम को दे रहे है बढ़ावा, यातायात व परिवहन विभाग की कार्यवाही धरातल पर नही
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर में ई- ऑटो और सीएनजी ऑटो के आगे लगे एंगल दुर्घटनाओ को दावत दे रहे,लेकिन यातायात विभाग और परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनो पर अब तक कोई भी कार्यवाही नही की है। जबकि शहर में सबसे ज्यादा आंतक इन्ही लोगो का है। शहर में सबसे ज्यादा जाम इन्ही वाहनो से लगता है। इन वाहनो का रूट निर्धारण न होना और परमिट की मान्यता न होने से शहर में ऐसे वाहन जम कर उत्पाद मचा रहे है। शहर का यातायात विभाग केवल जाम पर ही ध्यान देता है जिसे वह पूरी तरह से खत्म भी नही कर पा रहा है तो वहीं लोहे के एंगल लगे ई- ऑटो और सीएनजी ऑटो धड़ल्ले से सड़को पर दुर्घटनाओ को दावत देते हुए बेफ्रिक दौड़ रहे है। कार्यवाही का डर न होना और उनकी मनमानियों ने अब आम लोगो को सडक पर चलना दूभर कर दिया है।
- चालान के डर से नम्बर छिपाते ऑटो चालक
शहर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस तथा आईटीएमएस के कैमरो से बचने के लिए शहर में कई ऑटो चालक नम्बर प्लेट पर एंगल और टेप लगा कर चल रहे है, ताकि न तो कोई चालान हो सके और कोई यदि किसी तरह की कोई दुर्घटना या घटना हो जाये तो उनकी पहचान आसानी से न हो सके। चालान व पकडे जाने के डर से ऑटो चालक नम्बर प्लेट के साथ वाहन के आगे बडे-बडे एंगल के फ्रेम लगवा कर सडको पर दौड रहे है। इस बावत एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम विध्यांचल गुप्ता से बात करने की कोशिश की,लेकिन उन्होंने कोई भी जवाब नही है। जिससे साफ है कि नए अधिकारी इस आरे ध्यान नही देना चाहते है।
- ई- ऑटो का मनचाही तरीके से शहर में दौडना बना जाम की समस्या
ई- ऑटो का मनचाही तरीके से शहर में दौडना जाम की सबसे बडी समस्या बन गई है। इसका सबसे बडा कारण ई- ऑटो का रूट निर्धारण व परमिट का न होना। इसके साथ ही शहर में जाम लगने की मुख्य भूमिका भी यही वाहन निभा रहे है। उ.प्र. सरकार ने रोजगार व पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से ई- वाहन की शुरूआत की ,लेकिन ऐसे वाहनो के लिए कोई भी कडे नियम नही बनाये जिसके कारण पूरे शहर में ई- ऑटो और साथ में ई-रिक्शा धमाचौकडी मचाये हुए है। न तो परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कोई सख्ती दिखाई और न ही यातायात विभाग ने। नियमो का न होना इन वाहनो के हौसलें बुलंद किए है जिसके कारण पूरा शहर इनकी धमाचौकडी से त्रस्त है।