मिट्टी माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर, ट्रालियों से करा रहे अवैध खनन, पुलिस खामोश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कुरारा थाना क्षेत्र में इन दिनों ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध परिवहन कर मिट्टी का अवैध खनन अपनी चरम सीमा पर है। खनन माफिया बिना किसी विभागीय अनुमति के रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का अवैध दोहन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा कारोबार चलना नामुमकिन है। जहाँ आम आदमी को सुलभता से मिट्टी उपलब्ध नहीं हो रही, वहीं माफिया इसे ऊँचे दामों पर बेचकर चांदी काट रहे हैं पूर्व में मिट्टी खनन के दौरान हुई दुर्घटनाओं में जान जाने के बावजूद माफियाओं में कानून का कोई भय नहीं दिख रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि सत्ता पक्ष के किसी कद्दावर नेता का हाथ इन माफियाओं के सिर पर है, जिसके चलते जिला प्रशासन भी कार्यवाही करने से कतरा रहा है। इस अवैध कारोबार से जहाँ शासन की छवि धूमिल हो रही है, वहीं राजस्व को भी भारी चपत लग रही है।