बेतवा नदी पुल के नीचे अज्ञात वृद्ध का शव पड़े होने से फैली सनसनी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बेतवा पुल के नीचे दिन शुक्रवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुल के नीचे गिरने की वजह से वृद्ध की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश में लगी है। बेतवा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह कोठी नंबर एक हमीरपुर से कुछेछा जाने पर एक वृद्ध के शव को पड़ा देखा गया। राहगीरो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध की उम्र करीब 60 साल के पार है।सर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वृद्ध की पुल के नीचे गिरने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है।