किसानों को गेहूं बिक्री के लिए फाॅमर रजिस्ट्री जरुरी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित तीन गेहूं खरीद केंद्र में किसानों के टोकन द्वारा तौल शुरू हो गई है। तथा किसानो को जून तक के टोकन दिए जा चुके है। वही क्षेत्र के कोटेदारों से बोरो की खरीद कर तौल की व्यवस्था की जा रही है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी दर पर गेहूं खरीद की जा रही है। जिसमें केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों को नंबर से टोकन जारी किए गए है। खाद्य एवं विपणन शाखा के दो केंद्र संचालित है।
प्रथम केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक बारह किसानों का सात सौ अस्सी कुंतल गेहूं की तौल करा ली गई है। दूसरे केंद्र प्रभारी गिरजा नाथ तिवारी ने बताया कि पांच सौ छिहत्तर कुंतल गेहूं की तौल हो चुकी है। वही
पी सी एफ कृषक सेवा केंद्र प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि अभी तक पान सौ कुंतल गेहूं की तौल हो चुकी है टोकन के द्वारा किसानों को नंबर दिए गए है। नम्बर आने पर किसानो के गेहूं की तौल कराई जा रही है। तथा बोरो के लिए क्षेत्र के कोटेदारों संपर्क कर बोरो का प्रबंध द्वारा किया जा रहा है। किसानो को गेहूं बिक्री के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। केंद्र प्रभारी
द्वारा जून माह तक के टोकन जारी किए गए है। जिससे किसानों को अपना नंबर आने पर तौल के लिए एक दिन पहले सूचित किया जा रहा है।