ईएनटी एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के बीच सेतु विषय पर प्रस्तुत किए गए व्याख्यान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर द्वारा एक सीएमई कार्यक्रम का आयोजन जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम, ‘टेम्पल ऑफ सर्विस’ आईएमए भवन परेड,किया गया। सीएमई के वक्ता डॉ. संगीता सेंगर, एमएस (ईएनटी) मेडीहेल्प हॉस्पिटल, कानपुर एवं डॉ. अभय वर्मा डीएम (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ ने "डिस्फेजिया (निगलने में कठिनाई) ओरोफैरिंक्स से इसोफेगस तक ईएनटी एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के बीच सेतु" विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। आईएमए कानपुर के उपाध्यक्ष डॉ राम सिंह वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस बीमारी के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर के वैज्ञानिक सचिव डॉ दीपक श्रीवास्तव ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर की संयुक्त सचिव डॉ गुल्सगुफ्ता ने दिया। कार्यक्रम के पैनलिस्ट (ईएनटी):डॉ. देवेंद्र लालचंदानी, डॉ. पंकज गुलाटी, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. सौरभ गुप्ता कानपुर थे। एवं पैनलिस्ट (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी):, डॉ. अरुण खंडूरी, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. अजीत रावत,डॉ. नवेद आलम इस अवसर पर डॉ. ए. सी. अग्रवाल, चेयरपर्सन, साइंटिफिक सब कमेटी, डॉ. विशाल सिंह, वित्त सचिव,डॉ. कुश पाठक, संयुक्त वैज्ञानिक सचिव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, वैज्ञानिक सचिव आदि लोग उपस्थित रहें।
|