कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में स्नातक /परास्नातक में प्रवेश हेतु यूपीकैटेट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के इटावा परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।जो 30 अप्रैल, 2026 तक संचालित की जा रही है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा, पात्रता, शुल्क एवं अन्य विवरणों की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट www.upcatetexam.org एवं www.buat.edu.in से प्राप्त कर सकते हैं।
इटावा जनपद में संचालित बी०टेक, एम०टेक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण इस प्रकार है बी.टेक. (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) 29 सीट +7 ICAR, बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी) 40 सीट + 8 ICAR , B.F.Sc. (बैचलर ऑफ फिशरी साइंस) 40 सीट + 8 ICAR, एम.टेक. (एग्रीकल्यर इंजीनियरिंग) 5 सीट, एम.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) 5 सीट, बी.टेक. (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) 36 सीट, बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) 36 चीट, बी.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) 36 सीटें हैं। डॉ सिंह ने बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध तकनीकी विषयों में अध्ययन करने के उपरान्त विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं एवं राष्ट्र कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। बी०टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु प्रक्रिया शीघ्र ही AKTUJEE MAINS के माध्यम से प्रारम्भ की जायेगी।