पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सदर कोतवाली में "थाना समाधान दिवस" के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।