विधायक एवं सीओ सदर ने ईंट रखकर चौकी निर्माण कार्य का किया शुभारंभ |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के बेरी गांव में पुलिस चौकी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। सदर विधायक व सी ओ सदर ने निर्माण स्थल पर पूजन कर ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। क्षेत्र के बेरी गांव में लगभग दो दशक से पुलिस चौकी का संचालन हो रहा था। इसका निजी भवन अभी तक नहीं बन पाया था। चौकी भवन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए भूमि पूजन एक वर्ष पूर्व हुआ था। तब से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। विभाग द्वारा चौकी निर्माण के लिए एक करोड़ बारह लाखरुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इसके निर्माण कार्य के पूर्व सदरविधायक डॉ मनोज प्रजापति व सीओ सदर राजेश कमल द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व पूजन किया गया। तथा सी ओ सदर ने ईंट रखकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी रिंकू तिवारी,ग्राम प्रधान अनिल अनुरागी, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,आदि मौजूद रहे।