केस्को के सभी संविदा कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी का रास्ता हुआ साफ
- पावर कॉर्पोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम से छूट न दिए जाने के निर्णय का स्वागत- बी के अवस्थी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ द्वारा बिजली कर्मचारियों की समस्याओं और उनके उत्पीड़न के विरोध में चल रहे आंदोलन के दूसरे चरण में कल ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाए जाने एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन कार्यालय बिजलीगर में बैठक आयोजित की गई। संगठन के महामंत्री बी के अवस्थी ने कहा कि संगठन महानिदेशक, आउटसोर्स सेवा निगम के उस फैसले का स्वागत करता है जिसमें निगम द्वारा प्रबंध निदेशक, पावर कॉर्पोरेशन के पत्र जिसमें प्रबंध निदेशक द्वारा पावर कॉर्पोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम से छूट प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था, जिसे निगम ने इनकार कर दिया गया है।
संगठन के उपमहांत्री गौरव दीक्षित ने बताया कि अब केस्को के साथ ही पूरे प्रदेश में बिजली उपकेंद्रों, कार्यालयों एवं अन्य अनुभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के आउटसोर्स सेवा निगम के अंतर्गत आने पर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, अवकाश एवं अन्य समस्याओ के समाधान का रास्ता साफ हो जाएगा। जिसके संबंध में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के महानिदेशक द्वारा पावर कारपोरेशन प्रबंधन को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया है कि आउटसोर्स संविदा कर्मियों को निगम के प्रावधानों से अलग रखने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता। महानिदेशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि निगम के गठन के बाद किसी भी प्रकार की छूट या संशोधन केवल मुख्यमंत्री के अनुमोदन से ही संभव है।उप महामंत्री ने बताया कि संगठन द्वारा लगातार पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा है। संगठन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मांग को और तेज कर दिया है कि पावर कारपोरेशन एवं केस्को के सभी आउटसोर्स संविदा कर्मियों को पूर्णतः आउटसोर्स सेवा निगम के अंतर्गत रखा जाए, जिससे वह सभी इसका लाभ ले सकें।बैठक में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे।