यमुना नदी में बने पुल से ट्रक निकलने से छोटे वाहनों को हो भारी परेशानी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के मनकी गांव स्थित यमुना नदी में बने पुल से ट्रक निकलने से छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।तथा भारी वाहनों के इस रास्ते सेआवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी इस रास्ते से होकर ट्रक कुरारा निकल रहे है। चौकी पुलिस भी इस पर रोक नहीं लगा पा रही है।कस्बा कुरारा से होकर यमुना नदी मेंमनकी गांव में बने पुल से मूसानगरकीतरफ से पुल पार कर ट्रक मौरमलेनेकुरारा से होकर कदौरा क्षेत्र में जाते है। इस रास्ते से कुतुबपुर, शिवनी मिश्रीपुर, उमराहट, मनकी आदि गांवोंकेलोगो का आवागमन रहता है। भारीवाहनों के यमुना पुल से निकलने में प्रतिबंध है। तथा हरौली पुर गांव में सड़क किनारे पुलिस चौकी स्थित है। इन गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से होकर ट्रक निकलने से छोटे वाहनों बाइक सवार आदि को परेशानीका सामना करना पड़ता है। तथा दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। तथा रात में इनकी लाइट लगने पर रोड में गड्ढे भी नहीं दिखाई देते है। कुरारा से लेकर मनकी गांव तक सिंगल लेन सड़क होने के कारण तथा सड़क किनारे गहरे गड्ढे होने के कारण बाइक सवार गिर करचोटिल हो रहे है। भारी वाहनों के इस रास्ते से आवागमन में चौकी पुलिस भी नहीं रोक लगा पा रही है। इस क्षेत्र के लोगो ने खाली ट्रक केआवागमन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।