खेत में खड़ी पराली पर लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग में पाया काबू |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के ददरी व रिठारी गांव में आग लग जाने से अग्नि शमन दस्ते द्वारा मौके पर जाकर आग पर काबू पाया गया खेत में खड़ी पराली व झाड़ियों में आग लग गई थी। क्षेत्र के ददरी गांव में दोपहर में जगन्नाथ व रामप्रसाद के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के समीप कटीली झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तब ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा दमकल दस्ते को फोन से सूचना दी। तब दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। वही रिठारी गांव में पराली में आग लग गई जिससे गेहूं की पराली जलकर खाक हो गई है।