नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बृहस्पति महिला महा विद्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम जिला भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह और महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति महाविद्यालय की छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।कार्यक्रम के अंतर्गत “नारी शक्ति दीवार” पहल के तहत छात्राओं की श्रृंखला बनाई गई, जो नारी सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी। इसके साथ ही दीवार पर विशेष बैनर लगाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर समर्थन दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के प्रयास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्रबंधक रत्नाकर शुक्ला एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सोमिनी सिंह, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, वंदना गुप्ता, राजन चौहान, जितेंद्र सचान, जिला मंत्री मधु तिवारी, ज्योति शुक्ला, सुमन सिंह, शैलजा सिंह एवं हरजीवन सहित अनेक गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|