संयुक्त कर्मचारी संघ ने मनाया बाबा साहब का जन्म दिन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम परिसर में संयुक्त कर्मचारी संघ ने बड़े धूमधाम से बाबा साहब अंबेडकर की 135वा जन्म दिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष धीरज गुप्ता व महामंत्री हरिओम बाल्मीकि द्वारा केक काट कर तथा उन्हें पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाया।
संघ में महामंत्री हरिओम बाल्मीकि ने इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा निम्न स्तर को उपर लाने और समाज को समान रूप से आगे बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र बाल्मीकि, राजेंद्र उर्फ जीपी, शिव मंगल, मान सिंह,सुरेन्द्र कुंदेला, अमन खन्ना,राहुल, जोगिंदर, प्रदीप बाल्मीकि समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।