अरमापुर में संस्कृति कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन के बीच मना बाबा साहब का जन्म उत्सव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।डॉक्टर बी आर अंबेडकर जन कल्याण समिति अरमापुर द्वारा अंबेडकर उद्यान एवं स्मृति स्थल पर बाबा भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जन्मोत्सव कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया गया, बच्चों ने अपनी मधुर वाणी से गीत, कविता एवं उनके जीवन पर बहुत सहजता के साथ हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रकाश डाला, कु0 आराध्य, कु0 आस्था गौतम कु0 आद्रिका चौधरी ने अपनी मधुर आवाज से खूब तालियां बटोरी, कार्यक्रम का संचालन रहतू लाल एवं जे पी त्यागी ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेश्वर कुमार ,रुपेश, होम सिंह ,अनिल प्रधान, पवन कुमार, अभय कुमार, संदीप गौतम, प्रमोद कुमार, नागेंद्र भारतीय एवं संतोष कुमार के साथ सैकड़ो बाबा साहब के अनुयाई मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में मन को प्रकाश देने वाली एवं प्रफुल्लित करने वाली कविताओं का मंचन किया गया, जिसमें कवि जेपी त्यागी ने *अभी सूरज नहीं डूबा जरा शाम तो होने दो, मैं खुद लौट जाऊंगा मुझे नाकाम तो होने दो।*इसी तरह जय राम जय, चांदनी पांडेय, चेतराम अज्ञानी, सुमन लता सचान, नेवी सोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया कवि सम्मेलन का संचालन कवि दिनेश नीरज ने किया।
|