महाविद्यालय में छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने मिस्ड कॉल अभियान चलाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज। आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज के मिशन शक्ति फेज 5o फेज के तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य श्रीमती रीतू सिंह के संरक्षण व निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के सपोर्ट हेतु शासन द्वारा निर्गत मोबाइल न. 9667173333 पर मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। साथ ही जागरूकता हेतु संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जैसा कि सभी को अवगत है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण, स्वर्णिम व ऐतिहासिक है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मज़बूत प्रयास होगा। इस क्रम में 10 से 20 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को आयोजित करने के संदर्भ में आज महाविद्यालय में छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने मिस्ड कॉल अभियान चलाया। प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि यह अधिनियम सिर्फ एक संवैधानिक अधिकार व आरक्षण ही नहीं देता बल्कि उनको समान अधिकार एवं सम्मान का अधिकार प्रदान करता है। यह अधिनियम एक सकारात्मक प्रगतिशील व आवश्यक सुधार है। इसके समर्थन में *समस्त प्रवक्ताओं श्रीमती अम्बरीन फातिमा, श्री शैलेन्द्र कुमार, एवं डॉ नेहा मिश्रा* ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य ने सभी के प्रयासों की सराहना की।
|