आयोजक सहित नशे का सौदागर सप्लायर गिरफ्तार
-एनआरआई सिटी में ड्रग पार्टी पर कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम का धाव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने (एनआरआई) सिटी में छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को जड़ से हिला दिया। डीसीपी क्राइम ब्रांच और एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मौके से एलएसडी समेत अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने पार्टी में मौजूद 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को शामिल ,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, यह पार्टी लंबे समय से प्लान की गई थी और इसमें शहर के विभिन्न कॉलेजों के युवक-युवतियों को बुलाया गया था। जैसे ही क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लगी, टीम ने सटीक सूचना पर रेड डालकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मौके से पार्टी के आयोजक और ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई चेन के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार शहर से बाहर या अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।
पुलिस का साफ संदेश: नशे के कारोबार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।