यूपीयूएमएस में पीजी विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय शोध कार्यप्रणाली कार्यशाला संपन्न
जिला संवाददाता शरद यादव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) के रिसर्च सेल द्वारा 22–23 अप्रैल 2026 को प्रथम वर्ष के एमडी/एमएस/पीजी/एमसीएच बैच 2025 के विद्यार्थियों के लिए “फाउंडेशन ऑफ रिसर्च टू सिनॉप्सिस फाइनलाइजेशन” विषय पर दो दिवसीय शोध कार्यप्रणाली एवं सिनॉप्सिस लेखन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में शोध की अनिवार्यता पर बल देते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्रति-कुलपति, डीन मेडिकल एवं अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) सविता अग्रवाल (फैकल्टी इंचार्ज, रिसर्च सेल) एवं डॉ. वेदांत कुलश्रेष्ठ (फैकल्टी सह-इंचार्ज, रिसर्च सेल) के मार्गदर्शन में किया गया।इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को शोध की मूलभूत अवधारणाओं, शोध प्रश्न निर्माण, लिटरेचर रिव्यू, स्टडी डिज़ाइन, डेटा संग्रहण, बायोस्टैटिस्टिक्स, तथा रिसर्च एथिक्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, सिनॉप्सिस तैयार करने की प्रक्रिया एवं ICMR दिशानिर्देशों की विस्तृत समझ विकसित की गई।कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण स्वास्थ्य अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर आधारित सत्र रहा, जिसमें आधुनिक तकनीकों के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला का समापन पोस्ट-वर्कशॉप मूल्यांकन, प्रतिभागियों के फीडबैक एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। यह पहल विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।