फार्मेसी संकाय के जीपैट सफल छात्र-छात्राओं का कुलपति ने किया सम्मान।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के कुल 15 छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जीपैट-2026 परीक्षा को उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय के शैक्षिक स्तर का परचम लहराया। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 15 छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तीर्ण करना विश्वविद्यालय के उच्च स्तर की शिक्षा व गुणवत्ता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो.(डॉ0) अजय सिंह का कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की उच्चता को दर्शाता है। मा0 कुलपति के द्वारा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की राष्ट्रीय स्तर पर सफलता इनके कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षा प्रणाली को प्रदर्शित करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं के परिश्रम का सम्मान करता है और उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है। डीन फार्मेसी संकाय एवं अन्य प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और इसे पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।डीन महोदय ने कहा कि जीपैट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं है, और यह छात्रों की लगन व समर्पण का प्रमाण है। इस सफलता से अन्य छात्रों के को भी प्रेरणा लेकर मेहनत करनी चाहिए।
|