विश्व हॉर्मोन दिवस पर जन जागरूकता कार्यकम का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विश्व हॉर्मोन दिवस - 2026 के उपलक्ष में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इण्डिया, कानपुर चैप्टर के सहयोग से हॉर्मोन से संबंधित बिमारियां एवं उपचार के सम्बन्ध में एक जन जागरूकता कार्यकम का आयोजन ओ०पी०डी० ब्लॉक लाला लाजपत राय चिकित्सालय, कानपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ० संजय काला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओ०पी०डी० ब्लॉक में लगभग 1,000 ( मरीज एवं तीमारदार ) मौजूद रहे। विश्व हार्मोंस दिवस के अवसर पर आचार्य एवं उप प्रधानाचार्य डा० रिचा गिरि, मेडिसिन विभाग ने स्वागत उद्बोधन किया और हॉर्मोन और उससे संबंधित बिमारियों के बारे में बताया।इसी क्रम में कई विभागों के चिकित्सकों से हार्मोंस से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी। वही आचार्य डॉ खुशबू अग्रवाल, सहायक आचार्य, इण्डोक्राइनोलॉजी विभाग के द्वारा हॉर्मोन्स का स्वास्थ्य पर प्रभाव, जीवन शैली एवं मेटाबॉलिज़्म के बारे में बताया गया। इसके बाद आचार्य डॉ एसके गौतम, आचार्य के द्वारा पुरुषों के हॉर्मोन्स से संबंधित स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साक्षा करी गई। इसके उपरान्त डा० नीना गुप्ता, आचार्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने महिलाओं में हॉर्मोन्स से संबंधित स्वास्थ्य एवं बिमारियों के बारे में विस्तार से बताया। डा० शैलेन्द्र गौतम, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर ने बचपन एवं किशोरावस्था में हॉर्मोन्स से संबंधित स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। वही डा० खुशबू अग्रवाल, सहायक आचार्य, इण्डोक्राइनोलॉजी विभाग, द्वारा हॉर्मोन्स का स्वास्थ्य पर प्रभाव, जीवन शैली एवं मेटाबॉलिज़्म के बारे में बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में दौरान डा सौरभ अग्रवाल, प्रमुख अधीक्षक, एलएलआर अस्पताल तथा मुख्य संयोजक डा एसके गौतम (आचार्य), सचिव एपीआई कानपुर एवं मेडिसिन विभाग, मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डा बीपी प्रियदर्शी, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग, वरिष्ठ चिकित्सक डा एसी गुप्ता, डा बृजेश कुमार, डा रीना सिंह, डा विशाल कुमार गुप्ता, डा जेएस कुशवाहा, डा समीर गोविल, डा आदित्य कुमार, डा रंजीत कुमार निम, डा एमपी सिंह, डा विनीत कुमार, डा सत्यम कुमार सिंह तथा इस चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य विभागों के संकाय सदस्य एवं परास्नातक तथा स्नातक छात्र, पैरामेडिकल छात्र उपस्थित रहें।
|