एडीजी जोन मुख्य अतिथि के रूप में हुये सम्मिलित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस झांसी।श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर जनपद झॉसी पुलिस लाईन में आयोजित महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर उन्होनें परेड का निरीक्षण कर सलामी ली तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाली प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ सभी को राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई। उन्होनें अपनें प्रेरणादायी संबोधन में नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के उच्च आदर्शों का पालन करने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्हें निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया।
|