होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जनगणना में जिम्मेदारी का इम्तिहान, दिव्यांग कार्मिकों ने दिखाई राह
 
जनगणना में जिम्मेदारी का इम्तिहान, दिव्यांग कार्मिकों ने दिखाई राह
Updated: 4/28/2026 2:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जनगणना में जिम्मेदारी का इम्तिहान, दिव्यांग कार्मिकों ने दिखाई राह
*ड्यूटी कटवाने की कतार में दिव्यांग शिक्षकों का जज्बा, जनगणना में निभाने की ठानी जिम्मेदारी*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच जिलाधिकारी के समक्ष रोजाना दर्जनों प्रकरण पहुंच रहे हैं, जिनमें कार्मिक अलग-अलग बहानों से ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगे हैं। इसी माहौल में कुछ उदाहरण ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की अलग मिसाल पेश की है।
पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, जामू में तैनात सहायक अध्यापक विजय बहादुर 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं और एक पैर में पोलियो से प्रभावित हैं। जनगणना में उनकी ड्यूटी जोन-1 के प्रगणक के रूप में लगाई गई है। नियमों के अनुसार वे छूट के पात्र हैं और उन्होंने औपचारिक रूप से आवेदन भी दिया, लेकिन उनका दृष्टिकोण अन्य आवेदनों से अलग है। वर्ष 2011 की जनगणना में भी अपनी भूमिका निभा चुके विजय बहादुर इस बार भी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तत्पर हैं। उनका मानना है कि जनगणना देश की योजनाओं की आधारशिला है और इसमें हर कार्मिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अन्य कार्मिकों से भी आह्वान किया है कि वे बहानों से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय कार्य में योगदान दें। ऐसे समय में जब ड्यूटी से बचने के आवेदन बढ़ रहे हैं, उनका यह रुख बहानों के बीच एक सीधा जवाब बनकर उभरा है।
इसी क्रम में हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज में तैनात सहायक अध्यापक जयप्रकाश शर्मा का जज्बा भी उल्लेखनीय है। कृत्रिम पैर होने के बावजूद उन्होंने जनगणना के दायित्व को प्राथमिकता दी और स्पष्ट किया कि शारीरिक सीमाएं कर्तव्य निर्वहन में बाधा नहीं बननी चाहिए।
प्राथमिक विद्यालय सदिकामऊ, शिवराजपुर में कार्यरत शिक्षा मित्र मधु सिंह का प्रकरण भी उल्लेखनीय है। दाहिने पैर से दिव्यांग मधु सिंह ने ड्यूटी हटाने के बजाय उसे सुगम बनाने का विकल्प चुना और निवास के निकटवर्ती क्षेत्र में ड्यूटी लगाए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी ड्यूटी को जोन-1 से हटाकर उनके घर के पास निर्धारित कर दिया, जिससे वे बिना अतिरिक्त कठिनाई के अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।
रोजाना आ रहे इन प्रकरणों के बीच ये उदाहरण एक स्पष्ट संदेश देते हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, कर्तव्य से पीछे हटना समाधान नहीं है। फर्क बस इतना है कि कुछ लोग कारण ढूंढ रहे हैं और कुछ लोग जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रहे हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ऐसे कार्मिकों के जज्बे को प्रेरक बताते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में इनकी प्रतिबद्धता अन्य लोगों के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जहां आवश्यक हो, वहां मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्मिकों को सहयोग दिया जाए, लेकिन जिम्मेदारी निभाने की भावना ही व्यवस्था को मजबूत बनाती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराए जाने हेतु प्रबंध निदेशक, केस्को को दिया ज्ञापन
नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद किया स्वागत
जनता दर्शन में शुरू कराई निःशुल्क मट्ठा सुविधा
परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा ए.आई. क्विज हुई प्रतियोगिता
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :