जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सिविल लाइन स्थित जे.एन.के. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा दिनांक 25 अप्रैल को जनपद के 53 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है
प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट निर्धारित है।
प्रति पाली लगभग 19,200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं तथा जनपद में कुल 53 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।