डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड का खुलासा, 05 गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। डिजिटल फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने अब तक 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी राजू (निवासी झारखण्ड) एवं खातों के धारक शामिल हैं।
पूछताछ में सीआईएसएफ कर्मचारी दाउद अंसारी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे पूछताछ हेतु लाया जा रहा है। गिरोह का नेटवर्क 05 राज्यों तक फैला हुआ पाया गया है तथा अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के भी संकेत मिले हैं। अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन व वाहन बरामद किए गए हैं तथा खातों में लगभग ₹57 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन चिन्हित कर कुछ धनराशि फ्रीज की गई है। गिरोह द्वारा पीड़ित को 09 अप्रैल से 21 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर आतंकी फंडिंग का झांसा देकर RTGS के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कराई गई। फर्जी पुलिस/एंटी करप्शन सेटअप बनाकर और मोबाइल ऐप के जरिए लगातार निगरानी कर पीड़ित को भ्रमित किया गया। प्रकरण में धन के उपयोग व अन्य कनेक्शन की जांच जारी है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।