परीक्षा केंद्रों का पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण
वरिष्ठ संवाददाता जितेंद्र गौतम
कानपुर नगर, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा, दिनांक 25.04.2026 ,26.04.2026 एवं 27.04.2026 के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट फ्रांसिस जेवियर इंटर कॉलेज, अशोक नगर, में स्थापित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता एवं पेयजल जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के साथ विस्तृत वार्ता कर परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसंबंधित को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।