हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज,अस्पतालों में कूल रूम और शहर में राहत इंतजाम के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हीटवेव एक्शन प्लान 2026 को लेकर हुई। बैठक में गर्मी से बचाव के लिए विभागवार तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम ने कहा कि लू के दौरान आमजन को राहत देने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें और जरूरी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करें।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल में कूल वार्ड स्थापित करने तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कम से कम पांच बेड के कूल रूम तैयार रखने के और हीटवेव के दौरान मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। राजस्व विभाग को जनपद के तालाबों और अन्य जल स्रोतों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिसके आधार पर सिंचाई विभाग गर्मी में उन्हें भरने की व्यवस्था करेगा। डीएम ने पुलिस विभाग से ट्रैफिक ड्यूटी में लगे कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिससे नगर निगम उनके लिए शेड की व्यवस्था कर सके। नगर निगम को शहर के विभिन्न स्थानों पर छाया, पेयजल और अन्य राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग को गौशालाओं में पशुओं को लू से बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने। परिवहन विभाग को बस अड्डों पर यात्रियों के लिए पेयजल और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जल निगम को हीटवेव के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को सभी केंद्रों पर 24 घंटें अलर्ट रहने और संसाधनों की सूची तैयार रखने, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित अग्निकांड को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विवेक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अभिनव सिंह, जुगबीर सिंह, आपदा विशेषज्ञ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- बाक्स
हीटवेव के चलते डीएम स्कूलो का समय परिवर्तन किया
- आज और कल भीषण लू का अलर्ट, अगले 48 घंटे भीषण गर्मी
कानपुर। शहर में अगले दो दिनों के लिए आईएमडी ने 24 और 25 अप्रैल को शहर में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान भी एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक कर दिया गया है।
दिन में गर्मी के चलते आमजन के साथ साथ जानवर भी परेशान हैं। सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सिय रहा, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। दिन में तेज गर्मी ने सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया। लोग छाते और मुंह में कपड़ा बांधकर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आने वाले 24-48 घंटों तक गर्मी बनी रहेगी। महीने के अंत तक कुछ राहत मिल सकती है। बताया कि 50-60 परसेंट माश्चर फीड होने से हीट इंडेक्स बढ़ जाते हैं, जो कि इंसान के साथ पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। ऐसे मौसम में लगातार पानी पीते रहें।
- हीट स्ट्रोक के लक्षण
बहुत तेज बुखार का आना, चक्कर, उल्टी, बेहोशी का आना, त्वचा का सूखी और गर्म हो जाना, बार-बार अत्यधिक प्यास लगना और ओठों का सूखना।