नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद किया स्वागत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे.जैन (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट की गई,उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित कर स्वागत किया गया।
जिला मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मण्डलीय मन्त्री अजय कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, उपाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह, शरद मिश्रा, दिनेश यादव, क्रिस्टी सिंह, इंजीनियर शिव करण सिंह, गगनदीप आदि शामिल रहे। श्री जैन ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि जब भी कोई समस्या हो, परिषद के पदाधिकारी अवगत कराएँगे। जिसका समाधान शीघ्र कराया जाएगा ।