होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा कानपुर विधानसभा अध्यक्ष ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्दे
 
लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा कानपुर विधानसभा अध्यक्ष ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्दे
Updated: 5/2/2026 7:43:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा कानपुर विधानसभा अध्यक्ष ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
*विधानसभा अध्यक्ष ने की जनपद के समग्र विकास कार्यों के समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।माननीय विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के समग्र विकास की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे से कानपुर को जोड़ने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने, रामादेवी से गोल चौराहा तक प्रस्तावित एलीवेटेड ट्रैक निर्माण में तेजी लाने और जाजमऊ से चकेरी एयरपोर्ट तक सुगम एवं निर्बाध मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए आईटीबीपी नरवल मोड़ पर अंडरपास निर्माण, जाजमऊ से एयरपोर्ट तक सड़क को जाम मुक्त बनाने तथा शहर के प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। एयरपोर्ट के वैकल्पिक मार्ग को भी सुव्यवस्थित कर कम समय में यात्रियों की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सैमसी झील के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण  के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि सैमसी झील के रखरखाव के लिए पीपीपी मॉडल पर ग्राम पंचायत द्वारा अनुबंधित संस्था मत्स्य जीवी सहकारी समिति द्वारा जलकुंभी की सफाई का कार्य किया जा रहा है जिसे दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। गंगा नदी पर स्थित डोमनपुर सेतु के सुदृढ़ीकरण के संबन्ध में बताया गया कि उक्त सेतु की मॉडल स्टडी आईआईटी बीचयू द्वारा किया गया है। उक्त सेतु की लंबाई 1000 मीटर से बढ़कर 1300 मी करने की संस्तुति की गई है जिसका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। विधानसभा अध्यक्ष ने डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर, दौलतपुर व मोहीपुर में भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को उचित मूल्य दिलाने का निर्देश दिया। बताया गया कि उक्त क्रय/ पुनरग्रहण के संबंध में यूपीडा को पत्र भेजा गया है।
बैठक में जन प्रतिनिधियों ने विद्युत ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया पर केस्को के एमडी ने अवगत कराया की ओवरलोडिंग वाले क्षेत्रों में मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बतियापुरवा में सीटीपी का निर्माण 30 जून 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया
रामादेवी से गोल चौराहा तक प्रस्तावित एलीवेटेड ट्रैक निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा हो सके।
 बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए।
सोमनाथ मंदिर तालाब पर अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कमेटी गठित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना और आयुष्मान योजना के अंतर्गत पीजीआई की निर्धारित दरों पर ही उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। निर्धारित दरों का पालन न करने वाले अस्पतालों को पैनल से हटाने की चेतावनी भी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सरायमीता क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार के तहत जनपद में मिसाइल निर्माण इकाई स्थापित किए जाने की जानकारी दी गई, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक और सामरिक महत्व को बल मिलेगा। माननीय अध्यक्ष ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में महापौर प्रमिला पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, विधायक सुरेंद्र मैथानी, संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह,  सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
केस्को मुख्यालय पर कांग्रेस का 'हाई-वोल्टेज' प्रदर्शन, शरीर पर बिजली के तार लपेट जताया विरोध
व्यापारी उद्यमी संवाद में कानपुर से लखनऊ तक विरोध करने का निर्णय
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सरसैया घाट में कार्यशाला, श्रमिकों को योजनाओं का लाभ वितरित
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलर्ट मोड पर
अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :