यूपीकैटेट प्रवेश परीक्षा आवेदन की बढ़ी तिथि
- अब 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन, पहले 30 अप्रैल थी अंतिम तिथि
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के लिए होने वाली संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन तिथि अब 30 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी गई है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव रेनू सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियां 10 व 11 जून को संपन्न होंगी। बताते चले कि इस वर्ष संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा द्वारा संपन्न कराई जा रही है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि छात्र छात्राएं पाठ्यक्रम, परीक्षा अर्हता, शुल्क, सीटों की संख्या एवं अन्य अद्यतन जानकारी कृषि विश्वविद्यालय बांदा की निर्धारित वेबसाइट www.upcatetexam.org या www.buat.edu.org पर कर सकते हैं।