नाला व सड़क सफाई निरीक्षण के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी उतरे सड़क पर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग बड़े जोरो से काम पर लगा हुआ है। नालों और सड़कों की सफाई को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय सँखवार ने जोन 3 के अंतर्गत क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय सँखवार ने बताया कि जोन 3 के अंतर्गत फूलमंडी में बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, इसके साथ ही नाला सांख्या 285, 301 व 306 कि खुद खड़े हो कर सफाई करवाई। उन्होंने बताया कि पूरे माह प्रतिदिन सुबह 5.30 से 10 बजे तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इसके साथ ही नाला सफाई के कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। केसा चौराहे से संजय वन तक सड़क और डिवाइडर पर पानी डाल कर सफाई निरंतर करवाई जा रही है। धूल उड़ने के कारण लोगो को दिक्कत न हो इसके लिए सड़को पर पानी का छिड़काव भी करवाया जा रहा है। इसके साथ जोन 3 कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक कर समीक्षा की जा रही है। जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।