आरटीओ में निरीक्षण करने पहुंचे एसटी आयोग के सदस्य
- व्यवस्थाओ से हुए संतृष्ट, कहा आवेदको को मिले सहूलियते
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरटीओ कार्यालय में उप्र अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन विभाग में जाकर व्यवस्थाएं देखी तथा वहां पर मौजूद लोगों से सीधे बातचीत की। आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने कहा कि परिवहन विभाग में किसी आम व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही इसको लेकर सरकार द्वारा मिले दिशा निर्देश के तहत निरीक्षण किया।
दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे आरटीओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने विभाग के सेक्शनो का निरीक्षण किया और अपी संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण करने के बाद वह आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह से मिले और उनसे विभाग में हेल्प डेस्क बनाने पर जोर दिया ताकि किसी भी आवेदक को किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से मुहैया हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह व वरि. एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून तथा पंजीयन विभाग का स्टॉफ मौजूद रहा।