जिला प्रशासन और प्रवर्तन अधिकारियों ने चलाया संयुक अभियान
- 9 ओवर लोड वाहनों का हुआ चालान, 7.25 लाख का लगाया जुर्माना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने बिल्हौर में ओवर लोड के खिलाफ अभियान चला कर 9 ओवर लोड वाहनों का चालान करने के साथ ही 7.55 लाख का जुर्माना लगाया।
आपको बता दे कि ओवर लोड के खिलाफ शासन ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए पूरे प्रदेश में 25 अप्रैल, 2026 से अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत कानपुर मंडल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम सक्रिय हुई और बिल्हौर में तड़के सुबह और देर रात, एसडीएम, बिल्हौर एसीपी और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एआरटीओ कहकशा खातून ने बताया कि बीते पिछले माह के 5 दिनों में 257 वाहनों पर कार्यवाही की गई थी। वही बिल्हौर में अभियान चला कर 9 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 7.25 लाख का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान 10 मई, 2026 तक निरंतर चलेगा।