तबीयत खराब होने के बावजूद हासिल की सफलता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विभिन्न विद्यालयों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर, कौशलपुरी के कक्षा दो ‘बी’ के छात्र विआन गुप्ता ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उसकी लगातार तीसरे वर्ष की उपलब्धि है, जिससे उसकी मेहनत और लगन साफ झलकती है। प्रतियोगिता का आयोजन मरियमपुर स्कूल में किया गया था, जहां शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र की तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपना कार्य पूरा करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया छात्र ने कहा कि वह हर प्रतियोगिता में अग्रिम पंक्ति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है और यह उसकी आदत बनती जा रही है। उसकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने शुभाशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
|