स्कॉलर्स चॉइस इंस्टीट्यूट ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान 70 छात्र 90% पार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बिठूर मंधना में स्कॉलर्स चॉइस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। विशेष रूप से केमिस्ट्री विषय में करीब 70 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। संस्थान के निदेशक राघवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत, नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की बदौलत यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने कहा हमारे विद्यार्थियों की इस सफलता पर हमें गर्व है। यह परिणाम छात्रों के मेहनत के साथ साथ पूरे शिक्षण स्टाफ के समर्पण और प्रभावी शिक्षण पद्धति का भी परिणाम है। हम आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संस्थान की एक विशेष पहल के तहत निर्धन एवं मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क बैच भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च संस्थान द्वारा वहन किया जाता है। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने भी संस्थान के प्रयासों की सराहना की है।
|