युवा उत्सव में दिखी प्रतिभा की चमक:लोकनृत्य से पेंटिंग तक युवाओं ने मारी बाजी
-कन्नौज में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने किया शुभारंभ; नशामुक्त भारत का दिया संदेश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कल्चरल ट्रैक युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुए उत्सव में युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। उनकी ऊर्जा और रचनात्मकता का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर युवा उत्सव के दौरान लोकनृत्य समूह, लोकगीत समूह, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला,रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति लगाव का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं के परिणाम लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने प्रथम और वर्षा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज के देवांश, अवनीश, आदर्श, रुद्र, कृष्णा और अभिषेक की टीम प्रथम रही।आयुषी, कनक, कविता, सपना और श्वेता की टीम ने द्वितीय,जबकि कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज के अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लोकगीत समूह प्रतियोगिता में कृष्ण हरि नाम, लक्ष्मण, जगबीर, सुनील और सुपौल की टीम प्रथम रही। वैष्णवी, अंजलि, साक्षी और महिमा की टीम ने द्वितीय तथा मोहिनी, नैंसी और प्राची की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।कविता लेखन प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और नित्या तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी सिंह ने प्रथम, नैतिक वैश्य ने द्वितीय और आकृति शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूर्णिमा, रेनू त्यागी और स्नेहलता शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिवांग ने किया। आयोजन प्रभारी अंशिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश सिंह और सौरभ यादव,सहायक महेंद्र सिंह चंदेल, पीआरडी जवान अजीत सोनपाल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।युवा उत्सव के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने, भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़ने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का अवसर मिला।