मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की रितिका बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
-नौरंगपुर नगरिया विद्यालय में छात्रा को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी
-सरकार के निर्देश पर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अभियान मिशन शक्ति:6 का आगाज
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।तिर्वा तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नौरंगपुर नगरिया में कक्षा 8 की छात्रा रितिका को एक दिन के प्रधानाध्यापक पद का पदभार सौंपा गया।उपरोक्त पद की जिम्मेदारी संभालने वाली रितिका ने अपने कार्यकम के तहत स्कूल की पढ़ाई से लेकर मिड डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच पड़ताल की।बताते चलें कि शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत मिशन शक्ति 6 के तहत बुधवार को उपरोक्त विद्यालय की छात्रा रितिका प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठीं।इस दौरान विद्यालय में मौजूद अन्य छात्राओं को विद्यालय संचालन और अन्य संबंधित जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया।उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी शिक्षक की भूमिका निभाई।उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की हाजिरी लगाई और उन्हें पढ़ाया।बता दें कि इस माध्यम से छात्राओं को उनका नेतृत्व करने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी मिला।मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि उपरोक्त अभियान बेटियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर चलाया गया है। इससे छात्राएं स्वयं को सशक्त महसूस करने के साथ ही जिम्मेदारी भी समझ सकेंगी।