होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  बी.एससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
 
बी.एससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Updated: 10/14/2026 10:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बी.एससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जी. एस.वी. एम. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बी.एस.सी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. विनय पाठक कुलपति, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल जी. सीमा. प्रिन्सिपल मैटून, 7, एयरफोर्स चिकित्सालय कानपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। इस क्षेत्र में ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में प्रो. सुभाष शर्मा प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज कैंपस, कानपुर ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान के शैक्षणिक एवं अनुशासित वातावरण का लाभ उठाने तथा अपने व्यावसायिक ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डा० लिथिया जोस, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम एवं वार्षिक रिपोर्ट सभा के समक्ष प्रस्तुत किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर नमिता बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो० डा० सन्तोष कुमार वर्मन, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, प्रो० डा० राहुल देव, फारेन्सिक मेडिसिन, डा० एस०के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुरारीलाल चेस्ट चिकित्सालय, कानपुर एवं प्रो० डा० शैलेन्द्र गौतम, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. संजय काला जी, प्राचार्य एवं डीन, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रो. सुभाष शर्मा जी, प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज कैंपस, कानपुर द्वारा की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की रितिका बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की छात्राओं ने बिखेरे शब्दों के जादू
कुलपति ने नवप्रवेशित छात्रों का किया उत्साहवर्धन
राज्यपाल ने किया सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 का शुभारंभ
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंचे अटल और विहान आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :