दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की छात्राओं ने बिखेरे शब्दों के जादू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज कानपुर में साहित्यिक परिषद द्वारा *"अभिव्यक्ति 2026"* लिटरेरी इवेंट्स ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. हरीतिमा कुमार, प्रो. मुकुलिका हितकारी, निदेशिका प्रो. अर्चना वर्मा, प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, साहित्यिक परिषद प्रभारी प्रो. अंजली श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक परिषद प्रभारी प्रो. रुचिमिता पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। साहित्यिक परिषद के सदस्यों द्वारा 3 से 11 सितम्बर तक "अभिव्यक्ति 2026"में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने स्वागत भाषण में छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की साहित्य समाज का दर्पण है यह केवल अभिव्यक्ति नहीं छात्राओं द्वारा कागज पर बिखरते उनके विचार और भावना है, जो कभी शब्दों और कभी रंगो के साथ परिलक्षित होते है। प्रो. हरीतिमा कुमार, प्रो. मुकुलिका हितकारी एवं प्रो. अर्चना वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। धन्यवाद ज्ञापन साहित्यिक परिषद प्रभारी प्रो. अंजली श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ हिना अफशा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में I.Q.A.C. कोऑर्डिनेटर प्रो. सुगंधा तिवारी, NAAC कोऑर्डिनेटर प्रो. अलका श्रीवास्तव, प्रो. पप्पी मिश्रा, प्रो.स्वाति सक्सेना , प्रो. अभिलाषा गौड़, प्रो. सुमन सिंह, डॉ दीपाली सक्सेना, डॉ पिंकी द्विवेदी, डॉ मंजुला श्रीवास्तव, डॉ निधि गुप्ता, डॉ पूजा श्रीवास्तव , डॉ सुषमा शर्मा, डॉ मिथिलेश गंगवार, डॉ सबा परवीन , डॉ शिखा खरे का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं समस्त प्रवक्ताओं की गरिमामई उपस्थित में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
|