होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  कुलपति ने नवप्रवेशित छात्रों का किया उत्साहवर्धन
 
कुलपति ने नवप्रवेशित छात्रों का किया उत्साहवर्धन
Updated: 10/13/2026 11:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कुलपति ने नवप्रवेशित छात्रों का किया उत्साहवर्धन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कैलाश भवन प्रेक्षागृह में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच इस कार्यक्रम में कुलपति डा संजीव गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान कुलपति ने प्रदेश तथा दूसरे प्रदेशों से आए छात्रों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।छात्रों को कुलपति डा. संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय परिसर के अंदर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान कुलपति ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने का आश्वाशन दिया।उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी हिस्सा बनें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विवि परिसर में खेल मैदान की भी सुविधा है।विश्वविद्यालय में एनएसएस एवं एनसीसी की भी सुविधा है जिसमें बच्चे शामिल हो, इससे उनके अंदर व्यक्तित्व एवं सामाजिक सेवा की भावना जागृत होगी। अधिष्ठाता कृषि डॉ कौशल कुमार ने बताया कि जो बच्चे यहां पढ़ने के लिए पहुंचे हैं ये विश्वविद्यालय के लिए हर्ष की बात है। डा. कौशल कुमार ने बताया कि हमारा विवि आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्रदान कर रहा है जो सभी के लिए गर्व की बात है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुकेश श्रीवास्ताव ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय की गतिविधियों से भी अवगत कराया।इस दौरान सह निदेशक प्रसार डा.एच पी सिंह, निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी, निदेशक शोध डॉ महक सिंह, अधिष्ठाता गृहविज्ञान डॉ सीमा सोनकर, विशिष्ट अतिथि ब्रह्म कुमारी रितु टक्कर सहित विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी कार्यप्रणाली से छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की रितिका बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
बी.एससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की छात्राओं ने बिखेरे शब्दों के जादू
राज्यपाल ने किया सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 का शुभारंभ
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंचे अटल और विहान आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :