सीएम ग्रिड में हो रही धांधली के संबंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | क्षेत्रीय संयोजक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सोहेलदेव पार्टी के मोहम्मद उस्मान तथा अन्य पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कानपुर नगर कोटिया और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सी.एम. ग्रिड में हो रही धांधली के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंप कर चर्चा की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कानपुर नगर में आपके द्वारा नगर के विकास वास्ते सी.एम.ग्रिड योजना के तहत नगर को 350 करोड़ रूपया 10 सड़कों का उच्चीकरण निर्माण हेतु दिया गया है कि नगर वासियों को अच्छी व जाम रहित सुविधा मिल सके और मरीजों के वास्ते एंबुलेंस आदि जाम में न फंसे परंतु इस आपकी महत्वाकांक्षी योजना को कानपुर नगर निगम के अधिकारी व ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं।कहा गया कि नगर की महत्वपूर्ण सड़कों में जो काम कई माह से पूर्व प्रारंभ किया गया वह कछुआ चाल में गुणवत्ता विहीन चल रहा है, कंपनियां मनमानी ढंग से कार्य कर रही है जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है ग्रीन पार्क से घंटाघर तक एक प्रोजेक्ट है जो पहले जनता के चलने वास्ते फुटपाथ थे और जनता चलती थी अब फुटपाथ काफी चौड़े किए गए हैं जिन पर पैदल चलना बंद हो गया है और अनाधिकृत कब्जे प्रारंभ हो गए हैं जिसमें मीट व खानपान की दुकान बना रही है और फुटपाथ पर कुर्सियां डालकर ग्राहकों को खिलाया जा रहा है सड़के जो चौड़ी होनी चाहिए वह सकरी हो गई है 14 मीटर की सड़क अब 9 मीटर की सड़क कर दी गई है जबकि शासन की मंशा रहती है कि सड़क चौड़ी हो और जाम न लगे यह सड़क ग्रीन पार्क से प्रारंभ होती है जहाँ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाता है और यह घंटाघर की ओर जा रही है।
|