डीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशों के क्रम में सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित शिकायतों,भ्रष्टाचार से संबंधित खबरों को गंभीरता से लेते हुए जनपद में कार्यरत चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अतिरिक्त जिलाधिकारी (चकबंदी) पैगाम हैदर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों एवं न्यायालयों में आने वाले मामलों का निस्तारण पूर्णतः नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार का सुविधा शुल्क,अवैध धन की मांग अथवा स्वीकार करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि आमजन में विभाग की छवि सुदृढ़ बनी रहे।