फसल बीमा क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 सीजन की क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील ने जनपद के 10 कृषकों को क्षतिपूर्ति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक डा० आर० एस० वर्मा सहित जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य, कानपुर नगर ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित कृषकों को प्रदान की।
इस अवसर पर जनपद के लिए नामित बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि विनय यादव, अभिनव एवं शुभांजिली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।