होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का कानपुर की जनता को संदेश
 
09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का कानपुर की जनता को संदेश
Updated: 5/6/2026 7:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का कानपुर की जनता को संदेश
*निर्धन के द्वार तक पहुंचेगा न्याय, आपसी रजामंदी से निपटाए जाएंगे हजारों लंबित मुकदमे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।आम जनता के कानूनी विवादों को बिना किसी सजा और आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारित करने के लिए आगामी 9 मई को कानपुर न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन होने जा रहा है। "न्यायालय निर्धन के द्वार" की विशेष थीम पर आधारित इस अदालत के माध्यम से जनता को कानून के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मुकदमों के बोझ से मुक्ति दिलाई जाएगी। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए कानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सके।
इसी सिलसिले में आज  *अपर जिला जज- प्रथम श्रीमती सपना त्रिपाठी, अपर जिला जज-द्वितीय / (एससी/एसटी) श्रीमती शुचि श्रीवास्तव और  अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय- प्रथम राजीव महेश्वरम* ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली, किरायेदार वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरणों के साथ-साथ आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों से संबंधित मामलों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीवानी वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद और चेक बाउंस के गंभीर मामलों में भी समझौते के आधार पर राहत प्रदान की जाएगी।
प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनोपयोगी सेवाओं, वाणिज्य कर, राजस्व, चकबंदी और श्रमवाद से जुड़े प्रकरणों को भी इस लोक अदालत का हिस्सा बनाया गया है। चलानी वाद और शमनीय प्रकृति के फौजदारी मुकदमों को भी आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा जिससे पक्षकारों को कचहरी के चक्करों से हमेशा के लिए निजात मिल सके। 
 उक्त वरिष्ठ श न्यायिक  अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने विवादों को खत्म कर शांतिपूर्ण जीवन की शुरुआत करें। लोक अदालत में होने वाले इन समझौतों को कानूनी मान्यता प्राप्त होती है और इनके खिलाफ कहीं अपील भी नहीं की जा सकती, जिससे विवाद का हमेशा के लिए अंत हो जाता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश
जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम
घर बैठे करें अपनी गणना, 7 मई से शुरू होगी स्वगणना
किसानों को खेती के दिए गए वैज्ञानिक टिप्स
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :