होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली
 
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली
Updated: 5/5/2026 6:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु  निकली जन-जागरूकता रैली
*पारिवारिक, बैंकिंग व चालानी मामलों के त्वरित निस्तारण का सुनहरा अवस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आगामी 09 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता हेतु एक विशाल रैली का शुभारंभ जनपद न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनमोल पाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को सुलह-समझौते के माध्यम से अपने वादों का अंतिम निस्तारण कराने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार के बावजूद जो लोग अब तक इस पहल से नहीं जुड़ सके हैं, उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराने की अपील की।
अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, रश्मि सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के अंतर्गत आयोजित लोक अदालत एक प्रकार से जनहित का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती, जिससे वादियों को स्थायी समाधान प्राप्त होता है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछली लोक अदालत में लगभग 2 लाख वादों का निस्तारण किया गया था और इस बार इससे अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद, शमनीय अपराध (चालान आदि), बैंक रिकवरी एवं राजस्व से जुड़े मामलों का अधिकतम निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिनव तिवारी ने बताया कि 9 मई को एक विशाल मेगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी प्रमुख विशेषता यह है कि बिना जटिल प्रक्रियाओं के सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का शीघ्र निस्तारण संभव है। उन्होंने कहा कि इस बार कानपुर नगर में बार एसोसिएशन का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में एक भव्य कार रैली का आयोजन भी किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, पारिवारिक न्यायालयों से संबंधित मामले, बैंकिंग एवं प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाएगा। प्री-लिटिगेशन वाद वे होते हैं, जिनका निस्तारण न्यायालय में मुकदमा दायर होने से पूर्व ही कर दिया जाता है, जिससे अनावश्यक विवाद एवं समय की बचत होती है।
कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जनपद न्यायाधीश को बुके भेंट करते हुए की गई। कानपुर बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री विनय मिश्रा व राजीव यादव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता हेतु कानपुर नगर में यह कार रैली पहली बार आयोजित की गई जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारी व  अधिवक्तागण द्वारा सहयोग प्रदान किया गया और भविष्य में भी कानपुर बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन अपना पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करती रहेगी।
इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) महेश कुमार, अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन योगेंद्र बस्ती, अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन विनय मिश्रा, महामंत्री लॉयर्स एसोसिएशन राजीव यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसानों को खेती के दिए गए वैज्ञानिक टिप्स
सीएसआर पहल से बालिकाओं को मिली नई सुविधा, आईडीबीआई बैंक ने बालगृह को सौंपी 25 लाख की सामग्री
डीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
फसल बीमा क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान
9 मई को कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :