होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सीएसआर पहल से बालिकाओं को मिली नई सुविधा, आईडीबीआई बैंक ने बालगृह को सौंपी 25 लाख की सामग्री
 
सीएसआर पहल से बालिकाओं को मिली नई सुविधा, आईडीबीआई बैंक ने बालगृह को सौंपी 25 लाख की सामग्री
Updated: 5/5/2026 6:49:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

सीएसआर पहल से बालिकाओं को मिली नई सुविधा, आईडीबीआई बैंक ने बालगृह को सौंपी 25 लाख की सामग्री
*मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी हुए कार्यक्रम में शामिल*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक, कानपुर नगर द्वारा अपने सीएसआर मद से बालगृह में आवासित बच्चों के कौशल विकास, शिक्षा एवं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग पच्चीस लाख रुपये की विभिन्न उपयोगी सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर बालगृह (बालिका), स्वरूपनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अवनीश अवस्थी, सलाहकार, मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर आरओ प्लांट (03), बड़ा तवा (03), डिश वॉशर (03), कंप्यूटर (10), टेबल (10) तथा बच्चों के लिए 30 टेबल-बेंच सहित अन्य सामग्रियां बालिकाओं को सौंपीं। इसके पश्चात उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग जारी रखा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और उन्हें कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों की जानकारी भी मुख्य अतिथि को दी।
कार्यक्रम में बसंत कुमार मोदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईडीबीआई, प्रवीण चौबे, शाखा प्रबंधक, आईडीबीआई, अभिषेक शुक्ला, प्रबंधक, आईडीबीआई, पुनीत कुमार मिश्र, उपनिदेशक, महिला कल्याण, विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षिका बालगृह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसानों को खेती के दिए गए वैज्ञानिक टिप्स
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली
डीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
फसल बीमा क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान
9 मई को कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :