होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश
 
एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश
Updated: 5/6/2026 8:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश
*किरायेदार सत्यापन अनिवार्य, ड्रोन संचालकों का भी हो सत्यापन
*प्रभारी मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय ने की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर माननीय मंत्री उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में बिजली व्यवस्था, कानून व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और प्रमुख विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। विकास कार्यों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई।
प्रभारी मंत्री ने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण करते हुए नियमानुसार उन्हें पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित करने की कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में जनता को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलनी चाहिए। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने केस्को की केंद्रीकृत व्यवस्था के स्थान पर सभी विद्युत उपकेंद्रों पर शिकायत निस्तारण केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके।
माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों की औसत ओपीडी देखी जाए जिससे पता चल सके कि कौन सा डॉक्टर काम कर रहा है और कौन सा नहीं। सरकारी डॉक्टर किसी भी दशा में अपना निजी अस्पताल संचालित ना करें। यदि ऐसा प्रकरण संज्ञान में आएगा तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए गर्ल्स कॉलेज, छात्रावास और अन्य संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एंटी रोमियो स्क्वायड को अधिक सक्रियता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही वर्ष 2025 से पूर्व लंबित मामलों की विवेचना शीघ्र पूरी करने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। प्रभारी मंत्री ने ड्रोन संचालकों का भी सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाए।
नगर विकास कार्यों की समीक्षा में मैनावती मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं गुणवत्ता एवं तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए। 
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कानपुर महानगर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक एवं शहरी केंद्रों में शामिल है और कई क्षेत्रों में जनपद ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, ज्वाइंट सीपी संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, केडीए उपाध्यक्ष समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का कानपुर की जनता को संदेश
जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम
घर बैठे करें अपनी गणना, 7 मई से शुरू होगी स्वगणना
किसानों को खेती के दिए गए वैज्ञानिक टिप्स
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :