आज से शुरू होंगी सीएसजेएमयू की वार्षिक परीक्षाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सत्र 2025-2026 की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविधालय में आज आठ मई से शुरू हो रही है। बीते सप्ताह परीक्षाओं के सम्बन्ध में परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। विश्वविद्यालय के आदेशानुसार स्नातक तृतीय वर्ष और परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सम्पन्न करायी जायेंगी।
छत्रपति शाहू जी महlराज विश्वविधालय में आज से स्नातक तृतीय वर्ष तथा परास्नातक द्वि़तीय वर्ष की परीक्षायें शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम को लोड भी कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में बताया गया कि वीए तृतीय वर्ष की परीक्षा आठ से 26 मई तक होगी, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा भी आठ मई 15 मई तक कराई जायेगी। पूर्वा निर्देशानुसार संबद्ध महाविद्यालयों के प्रचार्यो द्वारा परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी छात्रों को दी जा चुकी है साथ ही परीक्षा सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूरा करा लिया गया है।