होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
 
रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
Updated: 5/7/2026 7:38:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब प्राइवेट कर्मचारियों को लेकर कानपुर देहात स्थित रनियां फैक्टरी जा रही एक निजी बस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रस्सी और सीढ़ी के सहारे बस में फंसे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों और कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए बिधनू सीएचसी भेजा गया। कुढ़नी मोहम्मदपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि वह 19 कर्मचारियों के साथ ट्राइडेंट कंपनी की निजी बस से रनियां फैक्टरी जा रहे थे। सुबह बिधनू क्षेत्र में रामगंगा नहर पुल पर किसान नगर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बस नहर में गिरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारियों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद शुरू करते हुए रस्सियां डालीं और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नहर पुल से सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी कर्मचारियों को बस की बॉडी पर खड़ा कर एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के चलते हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात सुचारु कराने के प्रयास शुरू किए। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी
नरेश कुमार, सुरेश कुमार, आलोक, जमीर खान, रामनरेश, अभिषेक सिंह, दिनेश, धर्मेंद्र, आदित्य, अमर सिंह, किशोर कुमार, जीतपाल, नरसिंह, अच्छेलाल, सुनील, रविन्द्र कुमार, कमलकांत, अंकित और विकास सहित सभी कर्मचारी बस में सवार थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने की सख्त कार्यवाही ,बिना परमिट व फिटनेस के 5 वाहन किए सीज
फर्जीवाड़ा गिरोह का सरगना इनामिया महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा किया गया मुख्य स्थानों का निरीक्षण
आज से शुरू होंगी सीएसजेएमयू की वार्षिक परीक्षाएं
रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की सेहत होती है खराब
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :