पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा किया गया मुख्य स्थानों का निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों हैलेट अस्पताल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, गंगा बैराज एवं गोल चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा यातायात व्यवस्था सड़क पर वाहन दबाव अवैध पार्किंग ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हैलेट अस्पताल मार्ग एवं कार्डियोलॉजी मार्ग के आसपास मरीजों एवं तीमारदारों की अधिक आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए अवैध पार्किंग हटाने ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए निर्धारित स्टॉप चिन्हित करने तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अस्पताल क्षेत्रों में एम्बुलेंस आवागमन को प्राथमिकता देने हेतु विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी बल दिया गया। उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।