आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने की सख्त कार्यवाही ,बिना परमिट व फिटनेस के 5 वाहन किए सीज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरटीओ प्रवर्तन विभाग की टीम ने परमिट व फिटनेस फेल हुई 5 स्कूल बसो पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज कर दी। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मण्डल के अन्य जनपदो में 8 स्कूल व वैन पर सीज की कार्यवही की गई थी,जिसके क्रम में आज पांच स्कूल वाहन बिना फिटनेस के मिले जिन पर सीज की कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने में निरूद्ध कर दिया गया।
आपको बता दे कि बुधवार को कानपुर मण्डल के अन्य जनपदो में 8 वाहनो पर सीज की कार्यवाही की गई थी तो वही कानपुर नगर में चालान की कार्यवाही को अमल में लाया गया था,लेकिन मानक के विपरीत चलने वाली बसो और वैनो पमानकर सीज की कार्यवाही नही कि गई थी। आरटीओ प्रवतर्न राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल संचालको को एक सप्ताह का समय दिया गया था कि वह संचालित बसो की फिटनेस और जरूरी उपकरणो को लैस करा ले ताकि सुरक्षा के मानक पूरे रहे। गुरूवार को आरटीओ विभाग की प्रवर्तन टीम ने अभियान चला कर पाचं वाहनो पर सीज की कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि जब तक स्कूल बसो के मानक और फिटनेस पूरी नही हो जाती है,तब तक अभियान चलता रहेगा तथा सडको पर बिना परमिट व फिटनेस के चलने वाली बसो पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शासन द्वारा एक साथ एक से अधिक अभियान करने का लक्ष्य मिला था जिसके कारण स्कूल बसो पर कार्यवाही की रफ्तार थोडी धीमी पड ़गई थी,लेकिन शासन द्वारा सख्त निर्देर्शो के क्रम में तथा बच्चो की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अभियान में तेजी लाई गई है,ताकि शहर में जितने भी स्कूल की बसे संचालित है वह के अनुसार सडको पर चले और जो भी मानक के विपरीत पायी जा रही है उन पर अब प्रवर्तन विभाग ने सख्ती करना शुरू कर दिया। प्रवर्तन टीम में प्रमुख रूप से एआरटीओ मानवेन्द्र सिंह , पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) दीपक सिंह व अनिल सिंह रहे।