श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं विभिन्न श्रम कानूनों के प्रति किया जागरूक |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आज 07 मई 2026 गुरुवार को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के दिशा निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वन्दना अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में पीएलवी गणेश सिंह ने ग्राम मुंडेरा के ग्राम पंचायत स्थित लीगल एड क्लीनिक में ग्रामीणों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएलवी गणेश सिंह ने इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं विभिन्न श्रम कानूनों के प्रति जागरूक किया। बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 के अंतर्गत बंधुआ मजदूरी की पहचान एवं कानूनी सहायता के बारे में अवगत कराया। जबरन मजदूरी से संबंधित प्रावधान एवं बचाव बताए। बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 के बारे में जानकारी दी। न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के संबंध में जानकारी दी। मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936 के तहत मजदूरी भुगतान से संबंधित अधिकारों की जानकारी दी। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया। श्रमिकों को कानूनी सहायता एवं हेल्प लाइन नम्बर 180012011211 की जानकारी दी। साथ ही आगामी 09 मई 2026 शनिवार को जनपद न्यायालय पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में आपके मामलों एवं वादों का शीघ्र निपटारा आपसी सुलह, सहमति व समझौते के आधार पर किए जाने की जानकारी दी। अंत में सभी से अपील करते हुए कहा कि यह त्वरित, सस्ता और अंतिम न्याय पाने का सुनहरा अवसर है इसे ऐसे ही न जाने दें। कार्यक्रम में पंचायत सहायक नरेश कुमार, रोजगार सेवक सत्येन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, विवेक प्रथम, विवेक यादव, कोमल, विक्रम यादव, बृजेन्द्र कुमार, शिव कुमार आदि ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।